रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी जलयात्रा

रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी जलयात्रा

रामगढ़. कोठार लोहड़ी टांड़ स्थित हनुमान मंदिर ठाकुर टोला से मंगलवार को पांच दिवसीय शिव परिवार हनुमत प्राण -प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश सह जल यात्रा कोठार हनुमान मंदिर ठाकुर टोला से शुरू होकर होकर बड़की नदी पहुंची. बड़की नदी में श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. यज्ञाचार्य के रूप में अमित तिवारी, आचार्य अमरकांत दुबे, अविनाश पांडे, अनिल शास्त्री मौजूद थे. कथा वाचक नीतीश कृष्ण महाराज ने कथा वाचन सायं काल में किया. कलश यात्रा में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, समाजसेवी सुरेश महतो, मनोज कुमार मुंडा, तेजपाल महतो का स्वागत किया गया. आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का जीवन में काफी महत्व है. धार्मिक अनुष्ठान व महायज्ञ से परिवेश में भक्ति की भावना का संचार होता है. मौके पर नूतन कुमारी, पवन साव, सौरभ कुमार, किष्टो महतो, देवधारी ठाकुर, अजय रंजन, संतोष बेदिया, प्रेम कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >