सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर 17 जनवरी को पुंदाग टोल प्लाजा, रामगढ़ में एनएचएआइ एवं मोटर वाहन निरीक्षक विपुल उरांव के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया. उन्हें वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया. चालकों को प्राथमिक उपचार किट का भी वितरण किया गया. नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. इसके तहत सड़क सुरक्षा नियम, यातायात संकेत के पालन, नशे में वाहन नहीं चलाने और तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में संदेश दिया गया. एलइडी वैन के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया. मौके पर मोटर वाहन निरीक्षक रामगढ़, एनएचएआइ टोल टीम के सदस्य, आइटी असिस्टेंट (रोड सेफ्टी) उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >