पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा लायंस क्लब

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा लायंस क्लब

भुरकुंडा. लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा ने शनिवार से पर्यावरण सेवा सप्ताह की शुरुआत की. इस अवसर पर एला एंगलाइज स्कूल, भुरकुंडा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. क्लब के अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने बताया कि 26 अप्रैल तक चलने वाले पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत कई कार्य किये जायेंगे. सयाल स्थित शिव मंदिर व आंबेडकर भवन प्रांगण में पौधरोपण किया जायेगा. इसके अलावा भुरकुंडा मिडिल स्कूल, भुरकुंडा हाई स्कूल, जुबिली कॉलेज भुरकुंडा, जिंदल, फंडामेंटल स्कूल लादी व जेएम कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट ग्लोबल सर्विस टीम को-ऑर्डिनेटर राजेश कसेरा व डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट चेयरपर्सन पूनम आनंद के मार्गदर्शन में हो रहा है. क्लब के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान लोगों के बीच कपड़े का थैला बांटते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. कोषाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह का समापन समारोह उत्सव मैरेज हॉल में होगा. मौके पर जिंदल की पदाधिकारी सौम्या, स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >