क्रिकेट टूर्नामेंट में हेंदेगितिल की टीम विजयी

क्रिकेट टूर्नामेंट में हेंदेगितिल की टीम विजयी

कुजू. छोटकी डुंडी में आयोजित लोकल चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन छोटकी डुंडी मैदान में हुआ. समापन समारोह में वन क्षेत्र पदाधिकारी बटेश्वर पासवान मुख्य अतिथि थे. विशिष्ट अतिथि मुखिया रामसेवक महतो, पूर्व मुखिया शोभा महतो, पंचायत समिति सदस्य रीना कुमारी एवं वन समिति अध्यक्ष वीरू महतो थे. समापन मुकाबला बलिया इलेवन और हेंदेगितिल के बीच हुआ. बलिया इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 145 रन का लक्ष्य रखा. हेंदेगितिल की टीम ने तीन ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मौके पर मुख्य अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी बटेश्वर पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशा और गलत गतिविधियों से दूर रखते हैं. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मैच में अंपायर की भूमिका हेमलाल कुमार और राजू कुमार ने निभायी. सचिन कुमार ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली. अतिथियों ने विजेता टीम को बड़ा कप, उपविजेता को छोटा कप, खस्सी एवं प्रथम-द्वितीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः आठ हजार और छह हजार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर ठाकुर दास महतो, महादेव मांझी, भीम कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, गणेश महतो, शीतल महतो, खागेश्वर महतो, अजीत कुमार, नितेश कुमार मुंडा, रोहित कुमार, पवन अग्रवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >