मजदूरों को होना होगा संगठित : शिवकांत

मजदूरों को होना होगा संगठित : शिवकांत

जेबीसीसीआइ सदस्य ने किया रजरप्पा का दौरा रजरप्पा. जेबीसीसीआइ के सदस्य सह कोल इंडिया मानकीकरण समिति के सदस्य शिवकांत पांडेय ने बुधवार को रजरप्पा क्षेत्र का दौरा कर कोलफील्ड मजदूर यूनियन के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे चार नये श्रम कानूनों पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों की स्थिति और कमजोर होगी. स्थायी नौकरी की व्यवस्था समाप्त होने का खतरा है. उन्होंने आशंका जतायी कि जिस प्रकार सेना में अग्निवीर योजना लागू की गयी है, उसी तरह श्रमिकों के लिए भी अस्थायी व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है. 31 मार्च के बाद लागू होने वाली नयी व्यवस्था कंपनी हित में नहीं, बल्कि निजी मालिकों के फायदे के लिए होगी. श्री पांडेय ने मजदूरों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठित होकर इसका विरोध करने की अपील की. मौके पर कोलफील्ड मजदूर यूनियन के सहायक मंत्री चंदेश्वर सिंह, सुरेश तुरी, समीर कुमार तुरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >