ढोरी ने अरगड्डा को हरा कर जीता खिताब

ढोरी ने अरगड्डा को हरा कर जीता खिताब

प्रतिनिधि, गिद्दी ढोरी ने अरगड्डा को हरा कर सीसीएल अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. गिद्दी मैदान में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया. मुकाबले की शुरुआत अरगड्डा के पक्ष में रही, जहां उसने लगातार दो सेट जीत कर बढ़त बना ली. इसके बाद ढोरी ने मजबूत सर्विस, सटीक स्मैश और शानदार डिफेंस के दम पर लगातार तीन सेट जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी मनोज बाउरी, मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के कुलदीप खलखो, बेस्ट सेंटर विजेता टीम के गौतम बाउरी, बेस्ट अटैकर आनंद कुमार को दिया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक वेलफेयर (इइ) संजय कुमार ठाकुर, सीसीएल के खेल पदाधिकारी आदिल हुसैन, जीएम एचआरडी मो एफ हक, डब्ल्यू लकड़ा, अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार बांटे. इस अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारी राजीव कुमार, रमेश कुमार, पीओ एएन सिंह, मो शकील अख्तर, दिलीप कुमार, अनूप डुंगडुंग, सतीश श्रीवास्तव, मनीष अंबष्ट, संतोष चंद्रवेश, भास्कर शरद, रजत जायसवाल, मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, गौतम बनर्जी, जन्मेजय सिंह, कुंजलाल प्रजापति, गुड्डू यादव, रंधीर सिंह, जगदीशचंद्र बेदिया, कीर्तन सिंह, प्रभात कुमार, बिरजू साव, सतीश चौधरी, प्रदीप सिंह, रमेश राजभर, बीडी सिंह, महेंद्र यादव, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सनोज कुमार, बिरेंद्र कुमार, मोहसिन, रतनलाल मांझी, राजू महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >