फोटो 17गिद्दी4-प्रदर्शन करते मजदूर गिद्दी(हजारीबाग). 11 दिन का बकाया वेतन की राशि भुगतान करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को रैलीगढ़ा पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके पूर्व मजदूर रैलीगढ़ा कार्यस्थल के पास एकजुट हुए और जुलूस की शक्ल में परियोजना कार्यालय पहुंचे. नारेबाजी के बाद सभा की गयी. सभा में यूनियन के शाखा पदाधिकारी महादेव मांझी ने कहा कि फरवरी माह का 11 दिन का वेतन लंबित है. प्रबंधन से अविलंब इसका भुगतान कराने की मांग की. उन्होंने प्रबंधन से संडे डयूटी में होने वाली अनियमितता पर रोक लगाने, मजदूरों को समय पर प्रमोशन देने, सेवानिवृत्तकर्मियों की बकाया राशि अविलंब भुगतान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पिछले 10 फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि पांच दिनों के अंदर हमारी मांगों पर विचार नहीं होगा, तो आंदोलन के तौर पर धरना देंगे. प्रदर्शन में दशरथ करमाली, कुंवरलाल विश्वकर्मा, सुबोध नायक, रासो सिंह, मुन्ना प्रसाद, सूरज सोरेन, पार्वती देवी, किरण देवी, दशमी देवी, संजय शर्मा, भीम, झिरगी, दुग्गी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
