7बीएचयू0013-प्रथम पुरस्कार पाने वाली झांकी, 0014-द्वितीय पुरस्कार पाने वाली झांकी, 0015-तृतीय पुरस्कार पानेवाली झांकी, 0016-अतिथियों को सम्मानित करती समिति, 0017-समितियों को पुरस्कृत करते अतिथि. भुरकुंडा. रामनवमी पर भुरकुंडा कोयलांचल के लक्ष्मी टॉकिज मेला मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न गांव व कस्बे की समितियों को पुरस्कृत किया गया. समितियों को तीन श्रेणियों में पुरस्कार मिला. अखाड़े में सर्वश्रेष्ठ झांकी प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार चिकोर गांव के शिवनगर रामनवमी पूजा समिति को दिया गया. समिति ने नरसिंह अवतार, भगवान विष्णु के भक्तों की रक्षा व दुष्टों के विनाश की झांकी बनायी थी. इसमें भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया. रामायण पर आधारित श्रीराम के वनवास के दौरान असुर का वध दर्शाया गया. झांकी का दूसरा पुरस्कार लादी गांव के महावीर मंडल को दिया गया. मंडल की झांकी पुतना अवतार पर आधारित थी. तीसरा पुरस्कार आंबेडकर क्लब लादी को मिला. क्लब ने नरसिंह अवतार की झांकी प्रदर्शित किया. महावीरी ध्वज में प्रथम सनातन सेवा संगठन पटेलनगर, द्वितीय नवयुवक संघ शिवनगर चिकोर, तृतीय संकट मोचन मंदिर भुरकुंडा, कला प्रदर्शन में प्रथम महावीर मंडल लादी, द्वितीय कुरसे अखाड़ा समिति नवयुवक संघ शिवनगर चिकोर (संयुक्त), तृतीय पुरस्कार सनातन सेवा संगठन पटेलनगर को मिला. इसके अलावा अन्य सभी अखाड़ों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. रामनवमी मेला समिति द्वारा सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशनलाल चौधरी, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, जिप उपाध्यक्ष रीता देवी, प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, एसडीपीओ गौरव गोस्वामी को मोमेंटो भेंट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
