निर्माणाधीन ईदगाह की चहारदीवारी को कराया गया बंद

निर्माणाधीन ईदगाह की चहारदीवारी को कराया गया बंद

बरकाकाना. रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड 25 में ईदगाह के चहारदीवारी निर्माण कार्य को मंगलवार को बंद करा दिया गया. निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों व हिंदू टाइगर फोर्स के अध्यक्ष दीपक सिसोदिया ने बंद कराया. दीपक ने रामगढ़ उपायुक्त को पत्र लिख कर अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. श्री सिसोदिया ने बताया कि तेलियातू बस्ती के खाता नंबर 78, प्लॉट नंबर 710 गैरमजरूआ भूमि आठ डिसमिल है. यह सरकारी कागज में मस्जिद दिख रहा है. यह जांच का विषय है. गलत तरीके से सरकारी योजना को स्वीकृत करा कर चहारदीवारी करायी जा रही है. स्वीकृत योजना में जो भूमि की मापी दर्शायी गयी है, उससे दुगने भाग में चहारदीवारी करायी जा रही है. उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि चहारदीवारी का निर्माण गलत तरीके से कराया जा रहा है. निर्माण को लेकर ग्रामीणों को भी कोई जानकारी नहीं दी गयी है. ज्यादा भूमि पर कार्य कराया जा रहा है. मौके पर सुदामा महतो, रामधारी महतो, रोहन महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, गीता देवी, लाखो देवी, सुमन देवी, डालो देवी, मूर्ति देवी, रीता देवी, मालती देवी, गीता देवी, आशा देवी उपस्थित थे.

क्या कहते हैं वार्ड 25 के पार्षद : रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 के निवर्तमान पार्षद अखिलेश महतो ने बताया कि योजना वार्ड नंबर 23 की है. निर्माण स्थल वार्ड नंबर 25 में है. इस योजना की कोई भी अधिकारिक सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है. नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा मौखिक जानकारी के आधार पर टेंडर कराया गया है. भूमि का सत्यापन भी नहीं कराया गया है. ग्रामीणों को भी इसकी सूचना नहीं दी गयी है.

क्या कहते हैं वार्ड 23 के पार्षद : इस मामले में वार्ड 23 के निवर्तमान पार्षद विनोद तिवारी ने कहा कि वार्ड 23 के लोगों की कब्रिस्तान तथा ईदगाह वार्ड नंबर 25 में है. वार्ड 23 की योजनाओं को 23 के निवासियों की सुविधा के लिए वार्ड 25 में कराया गया है. दो वर्ष पूर्व ईदगाह के चारदीवारी व पेवर्स ब्लॉक लगाने की योजना को विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था. योजना के पास होने तथा कार्य के शुरूआत होने की कोई भी विधिवत जानकारी उन्हें नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.