बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में नौ पर कार्रवाई

बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में नौ पर कार्रवाई

गोला. गोला प्रखंड के डभातू व पूरबडीह गांव में विद्युत सहायक अभियंता सुमन सिंह के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान नौ उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने निगम की मुख्य एलटी लाइन में टोका लगाकर तथा कुछ ने मीटर से पहले तार छिल कर (बाइपास) कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. इनमें किशोर महतो, रमेश महतो, पप्पू उपाध्याय, आलोक रंजन, लखिंद्र महतो, योगेश महतो व चेतलाल महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं. विद्युत विभाग ने गोला थाना में शिकायत कर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने काे कहा है. छापामारी दल में महेंद्र कुमार महतो, टारजन, दिनेश कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >