यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कैरियर काउंसेलिंग

यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कैरियर काउंसेलिंग

रामगढ़. यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल में कैरियर काउंसेलिंग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैरियर लॉन्चर, रांची के निदेशक संतोष कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों व लक्ष्य निर्धारण के महत्व के संबंध में बताया. सत्र के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता व योग्यता के अनुरूप कैरियर चयन की समझ विकसित करने का अवसर मिला. समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, सही मार्गदर्शन व भविष्य की योजना बनाने से जुड़े सुझाव भी दिये गये. काउंसेलिंग सत्र से विद्यार्थियों को कैरियर को लेकर मौजूद भ्रम दूर करने, सही निर्णय लेने व प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा मिली. इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से कैरियर लॉन्चर, रांची की टीम व विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थी व क्लब की ओर से नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी गांधी, पिंकी पोद्दार, रंजू अरोरा, जस्मीत कौर, परमजीत भुसरी, जसबिंदर होरा, जसप्रीत कौर, गुरबक्श कौर, नयन मेवाड़ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >