आतंकी हमले के खिलाफ कांग्रेस ने सुभाष चौक पर निकाला कैंडल मार्च

आतंकी हमले के खिलाफ कांग्रेस ने सुभाष चौक पर निकाला कैंडल मार्च

रामगढ़. रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने किया. कैंडल मार्च में रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, प्रदेश सचिव बलजीत सिंह बेदी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा उपस्थित थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा ने कहा कि इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है. कांग्रेस परिवार और विपक्ष आज देश के साथ है. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि पहलगाम की घटना निंदनीय हैं. इस घटना से मन दुखी और आक्रोशित है. हम देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हर फैसले के साथ हैं. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने किया. मार्च में पंकज प्रसाद तिवारी, यमुना प्रसाद, केडी मिश्रा, दिगंबर गुप्ता, सागर महतो, प्रकाश करमाली, आसिफ इकबाल, राजेंद्र चौधरी, रंधीर गुप्ता, रूपेंद्र महतो, अख्तर आजाद, शमसूद खान, संजय साव, पप्पू पासवान, मीना राय, सलीम खान, टिंकू खान, मो अब्बासी, शिबू दांगी, समीर हुसैन, मो मिस्टर आलम, गुलाम अली, पिंटू अंसारी, पिंटू नायक, गगन करमाली, संजू गुप्ता, उपेंद्र वर्मा, संदीप कुशवाहा, रौनक राहुल सिंह, प्रभात कुमार, तुलसी महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.