व्यवसायी पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

व्यवसायी पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. सुबह करीब 10 बजे श्रीश्याम प्लाइवुड दुकान संचालक मोहन अग्रवाल (55 वर्ष) पर एक अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. युवक ने दुकान में खरीदारी के बहाने प्रवेश किया और अचानक तीन बार चाकू से वार कर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. कोई विवाद नहीं था

घायल ने पुलिस को बताया कि हमलावर से उसका कोई विवाद नहीं था और वह पहली बार दुकान पर आया था. घटना के बाद कुजू ओपी के अनि अरविंद सिंह और संजय हेंब्रम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक गमछा जब्त किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके.

इस हमले ने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बेहद चिंतित हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >