पतरातू में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

पतरातू में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

जांच अभियान में 16,400 रुपये नकद और एक मोबाइल जब्त पतरातू. पतरातू पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 22 जनवरी से विशेष छापामारी व एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पतरातू बस्ती के शैतान चौक के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक (जेएच24एन-7447) को रोका गया. तलाशी में बाइक सवार पतरातू बस्ती निवासी विशाल कुमार के पास से उक्त ब्राउन शुगर बरामद हुआ. विशाल के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी बाइक भी जब्त की गयी है. उसके पास से 16,400 रुपये नकद व एक मोबाइल जब्त हुआ है. श्री गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ में काफी जानकारी मिली है. इस पर आगे काम किया जा रहा है. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना की रेणुका कुमारी दास, विक्रम तिग्गा, प्रदीप कुमार रजक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >