दुलमी में हुई प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक

दुलमी प्रखंड के पंचायत सचिवालय उसरा में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई.

फोटो फाइल : 17 चितरपुर जी – बैठक में शामिल लोग दुलमी. दुलमी प्रखंड के पंचायत सचिवालय उसरा में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने की. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देवी, पार्षद प्रीति दीवान सहित कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी शामिल हुए. बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की बात कही गयी. साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर बल दिया गया. बीडीओ ने योजनाओं को समयबद्ध लागू करने, सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. श्री मंगलेश ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है. क्षेत्र के विकास की दिशा में हर योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जाये. मौके पर परमेश्वर पटेल, राजीव मेहता, संजू चौधरी, उर्मिला देवी सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >