गिद्दी. सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को अरगड्डा क्षेत्र के काजू बगान जंगल में तीन अवैध उत्खनन स्थलों को जेसीबी मशीन से बंद कराया. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि यहां पर बंद पड़ी माइंस से असामाजिक तत्व अवैध कोयला खनन कर रहे हैं. अवैध उत्खनन स्थलों को मशीन के माध्यम से मिट्टी व पत्थर से बंद कराया गया. मौके पर सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित जीएम यूनिट व सिरका के सुरक्षा प्रभारी तथा होमगार्ड के जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
