केदला. बसंतपुर गांव स्थित मंडाटांड़ में शुक्रवार को कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना को लेकर मांडू प्रखंड के सीओ के नेतृत्व में आमसभा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता केबीपी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक अभय कुमार सिन्हा ने की. मांडू सीओ बिमल कुमार सिंह ने कहा कि 23 फरवरी को केबीपी परियोजना को लेकर प्रबंधन ने भूमि पूजन करने का निर्णय लिया है. परियोजना 318 एकड़ जमीन पर खुलेगी. अभी तक कुल 86 एकड़ जमीन का सत्यापन हुआ है. सीओ की घोषणा के बाद रैयतों ने विरोध करना शुरू कर दिया. मौके पर रैयतों में कुुजलाल महतो, फरहरी महतो, किशुन महतो, विमल महतो, खुशीलाल महतो ने कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा नहीं देगा, भूमि पूजन नहीं होने दिया जायेगा. पूर्व में कई बार बैठक में मांडू के सीओ ने आश्वासन दिया था कि जब तक ग्रामीणों को जमीन के बदले हक और अधिकार नहीं मिल जाता है, तब तक खदान का कार्य नहीं किया जायेगा. केदला वाशरी में 40 साल से 16 रैयतों काे नौकरी अभी नहीं मिली है. केबीपी के महाप्रबंधक अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि परियोजना नहीं खुलने से कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है. इधर, ग्रामीणों के विरोध के बाद भूमिपूजन कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. इस अवसर पर पीओ एसी गुप्ता, अजीत कुमार, जीएम संजय कुमार, डायरेक्टर सुरेश कुमार, निलेंद्र कुमार, बीडीओ रितिक कुमार, रामरतन पांडेय, महेंद्र किशोर महतो, बोधनाथ महतो, तेजू महतो, रूपलाल महतो, योगेंद्र महतो, तेजनाथ महतो, सीताराम महतो, वासुदेव महतो, मनीष कुमार, सरयू महतो, विजय महतो, महावीर महतो, भीम महतो, प्रयाग महतो, डालचंद महतो, अशोक महतो, सुरेंद्र कुमार, विशुन करमाली, हीरामन महतो मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
