श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव मना, चूरमा की खिचड़ी का लगा भोग

श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव मना, चूरमा की खिचड़ी का लगा भोग

रामगढ़. नेहरू रोड स्थित श्याम मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. बाबा को चूरमा की खिचड़ी का भोग लगाया गया. फिर प्रसाद का वितरण किया गया. वार्षिकोत्सव में कोलकाता के रोहित शर्मा उर्फ जिमि ने पाठ किया. शहर की 400 महिलाओं ने पाठ किया. सर्वप्रथम बाबा की पूजा कर ज्योति का प्रज्वलन किया. गणेश वंदना के बाद श्री श्याम ज्योति का पाठ आरंभ किया गया. श्याम ज्योति में बाबा की महिमा की चर्चा की गयी. बताया गया कि बाबा का पाठ पूरी शुद्धता के साथ करना चाहिए. प्रतिदिन एक पाठ करने से सात दिन में पाठ पूर्ण हो जाता है. बताया गया कि शुद्ध घी व अखंड दीप के साथ तीन बार मनोकामना दुहरा कर पाठ करने पर कामना पूरी हो जाती है. बाबा श्याम का दरबार सजा हुआ था. इस आयोजन में विष्णु पोद्दार, संजय अग्रवाल, मुकेश बोंदिया, ऋषभ पटवारी, रितिक परशुरामपुरिया ने ज्योति जलायी. मीडिया प्रभारी कमल बगड़िया ने बताया कि श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के लोग धार्मिक अनुष्ठान में लगे हैं. गुरुवार को भजन, कीर्तन, हनुमान चालीसा व अनेक कार्यक्रम होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >