रामगढ़. भारत भारती विद्यालय, उरीमारी के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी. रैली के दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह व देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. रैली का उद्घाटन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के एरिया सचिव राजू यादव ने तिरंगा झंडा लहराकर किया. इसके बाद विद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए.
ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना बनाये रखने का संदेश
रैली विद्यालय से निकलकर उरीमारी चेक पोस्ट व पीला क्वार्टर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान बच्चों ने लोगों को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश देते हुए देश की एकता, अखंडता व राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया. रैली में बच्चे पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगा रहे थे. रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना बनाये रखने का संदेश दिया. इस अवसर पर उरीमारी थाना के एसआइ संजय यादव, विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव उपस्थित थे. रैली का नेतृत्व विद्यालय की हेड गर्ल आराध्या कुमारी व हेड ब्वॉय अंकित कुमार ने किया. रैली में ललन कुमार, रंजीत कुमार, शिव शाह, सरिता गया सेन, सीमा श्रीवास्तव, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, शालिनी सिंह, शगुफ्ता, रितु कुमारी, फूलमुनी मुर्मू शामिल थे. सचिव गोपाल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व देश की एकता अखंडता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.
ये भी पढ़ें: विकास के लिए विस्थापन जरूरी लेकिन परिवारों के पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी: विधायक रोशनलाल चौधरी
