बिरसा कूप योजना में गड़बड़ी : मांडू बीडीओ सहित अधिकारियों से स्पष्टीकरण

बिरसा कूप योजना में गड़बड़ी : मांडू बीडीओ सहित अधिकारियों से स्पष्टीकरण

रामगढ़. मांडू प्रखंड के बड़कीडुंडी में मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में अनियमितता को लेकर उपायुक्त ने राशि वसूली का आदेश दिया है. मांडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडू के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार, छोटकीडुंडी के रोजगार सेवक नरेश रविदास, छोटकीडुंडी पंचायत के पंचायत सेवक सुमित कुमार व छोटकीडुंडी पंचायत के मुखिया रामसेवक राम से स्पष्टीकरण पूछा है. गौरतलब हो कि मांडू प्रखंड की छोटकीडुंडी पंचायत अंतर्गत बड़कीडुंडी गांव में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कम मानव दिवस सृजित करने व कार्य अधूरा रहने पर भी राज्य योजना मद की राशि का भुगतान किया गया. इसमें उपायुक्त ने नियमानुसार राशि वसूली का निर्देश दिया है. सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण का जवाब देने काे कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >