बकाया भुगतान को लेकर पत्नी ने बच्चियों के साथ दिया धरना

बकाया भुगतान को लेकर पत्नी ने बच्चियों के साथ दिया धरना

गिद्दी (हजारीबाग). बकाया भुगतान की मांग को लेकर मृतक सीसीएलकर्मी की पत्नी व उसकी दो बच्चियों ने बुधवार को गिद्दी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना दिया. मृतक सीसीएलकर्मी की पत्नी राधा देवी का कहना है कि विनय कुमार सिंह गिद्दी परियोजना में पीस रेटेड वर्कर के पद कार्यरत थे. उनका निधन 10 फरवरी 2021 को सेवा अवधि के दौरान हो गया था. राधा देवी का कहना है कि उनके निधन के चार वर्ष बीत गये हैं, लेकिन प्रबंधन ने सीएमपीएम, ग्रेच्युटी, लाइफ कवर स्कीम, बोनस, छुट्टी सहित अन्य बकाये का भुगतान अभी तक नहीं किया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह कार्यालय की दौड़ लगाते-लगाते थक गयी है. प्रबंधन से सिर्फ आश्वासन मिलता है. मेरे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है. बकाया भुगतान नहीं होगा, तो आंदोलन जारी रहेगा. मजदूर नेता धनेश्वर तुरी ने कहा कि हजारीबाग के सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को ब्याज के साथ ग्रेच्युटी का पैसा राधा देवी को देने का आदेश दिया था. प्रबंधन ने उनके फैसले को चुनौती देते हुए उपमुख्य श्रमायुक्त, धनबाद में अपील की है. मजदूर नेता धनेश्वर तुरी का कहना है कि प्रबंधन को सहायक श्रमायुक्त के फैसले को मानना चाहिए था. प्रबंधन के कारण राधा देवी को परेशानी हो रही है. गिद्दी परियोजना के अधिकारी शरद भास्कर ने कहा कि यह मामला उपमुख्य श्रमायुक्त, धनबाद के पास है. इसलिए बकाया भुगतान लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >