सिदो -कान्हो मैदान में गणतंत्र दिवस का अंतिम अभ्यास

सिदो -कान्हो मैदान में गणतंत्र दिवस का अंतिम अभ्यास

रामगढ़. जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिदो -कान्हो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शनिवार को अंतिम अभ्यास किया गया. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया. अभ्यास के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड प्रस्तुत किया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिदो -कान्हो मैदान में प्रातः 9:05 बजे से शुरू होगा. उपायुक्त कार्यालय में 10:45 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:50 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में 10:55 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 11:10 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 11:15 बजे व पुलिस लाइन रामगढ़ में 11:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. कार्यक्रम में रवींद्र कुमार गुप्ता, मंटू यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >