सीसीएलकर्मी अखिलेश के गलत बर्ताव की होगी पूछताछ : जीएम

सीसीएलकर्मी अखिलेश के गलत बर्ताव की होगी पूछताछ : जीएम

प्रतिनिधि, गिद्दी सीसीएल अरगड्डा के क्वार्टर में वृद्ध महिला संजू देवी को बंद करने का मामला अभी थमा नहीं है. अरगड्डा महाप्रबंधक एसके झा ने कहा कि इस घटना के संदर्भ में हमें जानकारी मिली है. सिरका परियोजना के सीसीएलकर्मी अखिलेश कुमार ने अपनी मां के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया है. उसे बुला कर पूछताछ की जायेगी. उसे चेतावनी दी जायेगी. अगर भविष्य में वह इस घटना की पुनरावृत्ति करेगा, तो उसके खिलाफ प्रबंधन सख्त रवैया अपनायेगा. रामगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच : अखिलेश कुमार की बहन चांदनी देवी ने रामगढ़ थाना में अपनी भाभी व भाई के खिलाफ लिखित शिकायत की है. रामगढ़ पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कुंभ गये थे. मां वृद्ध हो चुकी हैं. लिहाजा, सुरक्षा की दृष्टिकोण से क्वार्टर के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया था. क्वार्टर के सभी कमरे खुले थे. उसने पुलिस को बताया कि जान कर हमने यह गलती नहीं की है. कुंभ जाने के दौरान हमने अपनी मां के लिए खाने की व्यवस्था की थी. अखिलेश कुमार ने पुलिस को अपने बचाव में कई अन्य बातें भी बतायी है. पुलिस ने संजू देवी व चांदनी से अभी पूछताछ नहीं की है. पुलिस का कहना है कि संजू देवी अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. हम गलती स्वीकार करते है : अखिलेश : सीसीएलकर्मी अखिलेश कुमार ने कहा कि मां संजू देवी से हमारा गहरा लगाव है. मां के प्रति हमारा स्नेह शुरू से रहा है. इस घटना से पहले कभी भी हमने अपनी मां को तकलीफ नहीं दी है. कुंभ जाने के दौरान हमसे गलती हुई है. यह हम स्वीकार कर रहे हैं. अब से ऐसी गलती कतई नहीं होगी. हम अपनी मां संजू देवी का इलाज रांची में बेहतर ढंग से करा रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से हमें गलत ढंग से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. इससे परिवार वाले आहत हैं. लोग हमें गलत ढंग से बदनाम करने की कोशिश नहीं करें. अखिलेश पुण्य कमाने गये थे, पर हो रही है पाप की चर्चा : सीसीएलकर्मी अखिलेश कुमार पिछले दिन अपनी मां को क्वार्टर में बंद कर पुण्य कमाने के लिए अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कुंभ गये थे. उनके इस कदम से लोगों में नाराजगी है. इस बारे में कई तरह की चर्चा हो रही है. अब उनकी सिर्फ पाप की ही चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >