आउटसोर्सिंग खदान में राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों ने की फायरिंग

आउटसोर्सिंग खदान में राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों ने की फायरिंग

प्रतिनिधि, उरीमारी सीसीएल बरका-सयाल की न्यू बिरसा परियोजना आउटसोर्सिंग खदान में मंगलवार की रात करीब 11 बजे राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. रंगदारी के लिए गिरोह का पर्चा भी छोड़ा. खदान में खड़ी कई मशीनों व वाहनों में आग लगाने का भी प्रयास किया. लोगों को धमकाते हुए अपराधी असवा तिलैया मार्ग से भाग निकले. उनके जाते ही लोगों ने वाहनों के टायर में सुलग रही आग को बुझा दिया. कर्मियों के अनुसार, दो बाइक से चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे थे. अपराधियों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की. घटना के बाद दहशत के कारण कुछ घंटे तक कामकाज बंद रहा. बाद में मौके पर पहुंची उरीमारी पुलिस ने अपनी सुरक्षा में कामकाज शुरू कराया. गिरोह द्वारा छोड़े गये पर्चे में चेतावनी दी गयी है कि बिना मैनेज किये काम करने पर परिणाम भुगतना होगा. यह तो अभी ट्रेलर है. इधर, कंपनी की ओर से बुधवार को घटना के बाबत उरीमारी ओपी में राहुल गिरोह के अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उरीमारी ओपी प्रभारी रामकुमार राम ने कहा कि घटनास्थल पर खोखा बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, कंपनी के आवेदन के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. टारगेट पर रहती हैं आउटसोर्सिंग कंपनियां : सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में वर्तमान में कई खदानों में खनन कार्य आउटसोर्सिंग कंपनियां कर रही हैं. इसमें सयाल डी में आरए माइनिंग व पीएसएमई, उरीमारी में आशीर्वाद, न्यू बिरसा में कार्तिक माइनिंग, बलकुदरा में बीजीआर माइनिंग प्रमुख हैं. ये कंपनियां अक्सर अपराधियों व नक्सलियों के निशाने पर रही हैं. खनन कार्य शुरू होते ही अपराधी व नक्सली रंगदारी व लेवी के लिए कंपनियों के कैंप व खदान एरिया में गोलीबारी व आगजनी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर देते हैं. ऐसी घटनाओं से कोयला कारोबारी व ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग भी दहशत में रहते हैं. बाद में अपराधियों व नक्सलियों को मैनेज कर कंपनियां अपना कामकाज आगे बढ़ाती रहती हैं. बीते चार जनवरी को न्यू बिरसा बीजीआर खदान में आलोक गिरोह के अपराधियों ने आगजनी व गोलीबारी की थी. इस घटना के चार दिन बाद ही आलोक गिरोह के अपराधियों झामुमो नेता संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >