सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का 15 नवंबर तक होगा भवन : डीसी

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का 15 नवंबर तक होगा भवन : डीसी

रामगढ़. जिला समाहरणालय स्थित एनआइसी कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी 425 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य 15 नवंबर 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा. दिसंबर से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू हो जायेगा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने बताया कि वर्तमान में रामगढ़, दुलमी, गोला, चितरपुर, मांडू व पतरातू प्रखंडों में 425 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनका अपना भवन नहीं है. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को 23 मई तक कम से कम आधे केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित कर प्रतिवेदन देने को कहा है. मई के अंत तक सभी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने कहा कि जुलाई से भवन निर्माण कार्य शुरू होगा. अगर किसी क्षेत्र में भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है, तो स्थानीय लोगों को भूमि दान के लिए प्रेरित करें. भूमि दानकर्ताओं को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भवन व विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ, सीओ व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.