:जर्जर सड़क को लेकर आंदोलन करने का निर्णय

:जर्जर सड़क को लेकर आंदोलन करने का निर्णय

केदला. केदला -बसंतपुर वाशरी में जर्जर सड़क को लेकर बुधवार को भाकपा माले की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सदस्य फरहरी महतो ने की. बैठक में जिला सदस्य फरहरी महतो ने कहा कि वाशरी की सभी सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है. सड़कों पर स्लरी का कीचड़ भरा हुआ है. सबसे दयनीय स्थिति चुटूआ नदी पुल से लेकर वाशरी के मुख्य द्वार के पास तक है. जर्जर सड़क पर जब पानी का छिड़काव नहीं होता है, तो सड़कों पर धूल-कण उड़ता है. जब पानी का छिड़काव किया जाता है, तो सड़कों पर कीचड़ भर जाता है. बसंतपुर पंचायत के ग्रामीण काफी परेशान हैं. प्रबंधन से कई बार सड़क ठीक करने की मांग की गयी, लेकिन कोई प्रयास नहीं किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस समस्या को लेकर एक सप्ताह में आंदोलन किया जायेगा. बैठक में भीम महतो, रामप्रवेश महतो, मनकी महतो, मुंशी महतो, कैलाश करमाली, चंद्रभूषण रंगीला, सुखदेव महतो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >