आंदोलन के लिए मजदूरों को गोलबंद करने का निर्णय

आंदोलन के लिए मजदूरों को गोलबंद करने का निर्णय

पतरातू. एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एटक राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार महतो ने की. बैठक में मजदूरों की समस्याओं, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने आदि मामलों पर चर्चा की गयी. मनोज कुमार महतो ने कहा कि पीवीयूएनएल में जितनी भी एजेंसियां कार्य कर रही हैं, वह मजदूरों से आठ के बदले 12 घंटे काम ले रही हैं. मजदूर वर्ग शोषण का शिकार है. बैठक में निर्णय हुआ कि यूनियन द्वारा मजदूरों को गोलबंद करने के लिए गेट मीटिंग की जायेगी. जनवरी महीने में कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा. बैठक में रमेश महतो, मनोज पाहन, नरेश बेदिया, संदीप ठाकुर, जयकिशोर पाहन, मनीष बेदिया, नरेश सिंह, प्रदीप सिंह, सन्नी बेदिया, सेवक बेदिया, करमचंद महतो, विक्की महतो, मोहन साहू, आनंद कुमार, लालदेव, राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार ठाकुर, कृष्ण शिव, रंजीत साहू, रमेश, रवि उरांव, धर्मनाथ महतो, रवि लकड़ा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >