आउटसोर्सिंग कार्य का होगा विरोध

गिद्दी(हजारीबाग) : रैलीगढ़ा लोकल सेल के मुद्दे को लेकर मासस व बीसीकेयू की बैठक मंगलवार को रैलीगढ़ा में हुई. अध्यक्षता आरडी मांझी ने की. इसमें कहा गया कि रैलीगढ़ा परियोजना में सीसीएल प्रबंधन आउट सोर्सिंग के माध्यम से कोयला उत्पादन करने की योजना बना रही है. प्रबंधन के इस कदम की आलोचना की गयी. कहा […]

गिद्दी(हजारीबाग) : रैलीगढ़ा लोकल सेल के मुद्दे को लेकर मासस व बीसीकेयू की बैठक मंगलवार को रैलीगढ़ा में हुई. अध्यक्षता आरडी मांझी ने की. इसमें कहा गया कि रैलीगढ़ा परियोजना में सीसीएल प्रबंधन आउट सोर्सिंग के माध्यम से कोयला उत्पादन करने की योजना बना रही है. प्रबंधन के इस कदम की आलोचना की गयी. कहा गया कि आउट सोर्सिंग से लोकल सेल का उत्पादन होगा, तो हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा. रैलीगढ़ा लोकल सेल में अपेक्षित गाड़ियां नहीं लगने से मजदूरों को आर्थिक सहित कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है.

कहा गया कि प्रबंधन की लापरवाही से कोयले का उत्पादन अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रहा है. इसका सीधा असर लोकल सेल पर पड़ रहा है. बैठक में लोकल सेल की गाड़ियां तथा परियोजना में कोयला उत्पादन बढ़ाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर 12 नवंबर को रैलीगढ़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

बताया गया कि रैलीगढ़ा चेकपोस्ट से जुलूस की शक्ल में सेल के मजदूर परियोजना कार्यालय पहुंचेगे और प्रदर्शन के पश्चात एक मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा जायेगा. बैठक में राजेंद्र गोप, शहीद अंसारी, लोदो मुंडा, कार्तिक मांझी, जगदीश महतो, रमेश बेदिया, तुलसीदास मांझी, सुखराम बेदिया, हरखू बेदिया, मेहीलाल महतो, मनीष यादव, शिवकुमार टुडू, रसका मांझी, रवि मांझी, तालो मांझी, आर मांझी, गणेश, अलखदेव, शिवनारायण मांझी, बोड़ो मुंडा, मुस्तफा अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, युनूस अंसारी, कृपा देवी, चंपा देवी, मेंहदी देवी, गोपाल महतो, एमटी देवी, रमनी देवी, सुनीता देवी, शनिचरवा, प्रमोद गोप, मनीष गोप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >