भुरकुंडा : पीटीपीएस से विस्थापित पतरातू प्रखंड के 25 गांव के लोग 18 अक्तूबर को पीटीपीएस मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन से पूर्व बिरसा मार्केट से आक्रोश रैली निकाली जायेगी. यह निर्णय बासल थाना के समीप विस्थापित ग्रामीणों ने बैठक में लिया.
इसमें बड़कागांव गोलीकांड की निंदा करते हुए लोगों ने कहा कि जब भी हम लोग अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं, सरकार उसे कुचलने का काम करती है. पहले गोला, फिर बड़कागांव में हुई गोलीकांड की घटना ने यह साबित कर दिया है कि सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों से मतलब रह गया है. लोगों ने कहा कि सरकार चाहे जितनी क्रूरता बरते, हम अपने अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे.
बड़कागांव गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजन को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने सहित भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग की गयी. लोगों ने कहा कि स्थानीय सांसद से काफी उम्मीदें थी. लेकिन सांसद भी इस मसले पर खामोश हैं. बताया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से भेंट कर पूरे मामले सेउन्हें अवगत करायेगा.
बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर मुंडा ने की. संचालन विजय साहू ने किया. बैठक में आदित्य नारायण प्रसाद, अब्दुल कयुम अंसारी, राजाराम प्रसाद, विजय मुंडा, मो अलीम, भुनेश्वर महतो, किशोर महतो, कमलेश सिंह, कौलेश्वर महतो, गोपाल मुंडा, वीर मोहन मुंडा, नेपाल प्रजापति, भरत साव, दुर्गाचरण प्रसाद, लालदेव मुंडा, शंकर प्रसाद, विनोद कुमार, अनिल प्रसाद, सुजीत सिंह, कमलेश सिंह, मंटू, महेंद्र सिंह, विजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, बासु प्रजापति, उमेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, ननकू मुंडा, भवानी गोप, मूंगा प्रजापति, दिनेश मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, नईम अंसारी, सन्नी, नकुल साहू, राजेश अग्रवाल, अशोक प्रसाद, दिलीप सोनी, रमण मुंडा, अजय, सुरेंद्र मुंडा व अन्य उपस्थित थे.
