गिद्दी (हजारीबाग) : विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं ने सोमवार को गिद्दी, गिद्दी वाशरी, रैलीगढ़ा व गिद्दी सी में परदाफाश पीट मीटिंग की. गिद्दी सी में अपनी बात रखते केंद्रीय मजदूर नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन की लापरवाही के कारण समय पर बोनस तथा 10वां वेजबोर्ड गठित नहीं किया गया है.
बोनस की बैठक अब चार अक्तूबर को होनी वाली है. उन्होंने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की जम कर आलोचना की. उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की भी आलोचना की.
कहा कि भारतीय मजदूर संघ डबल गेम खेल रहा है. गिद्दी वाशरी, गिद्दी, रैलीगढ़ा व गिद्दी सी में धनेश्वा तुरी, शशिभूषण सिंह, अरुण कुमार सिंह, गौतम बनर्जी, शंभु कुमार, धनंजय सिंह, शंकर चौहान सहित कई मजदूर नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी. इस मौके पर चंद्रशेखर वर्मा, अनिल बेदिया, शत्रुधन तांती, दीपक, दशरथ करमाली, जय भेंगरा, बिजेंद्र राय, देवनाथ महली, अनिल सिन्हा, कीर्तन सिंह, मधुसूदन सिंह, सियाराम साह, मुसर्रत अली, कमल पासवान, जनक राम, वाईके झा, हरवंश सिंह व अन्य उपस्थित थे.
