माई रामगढ़ ऐप दो से शुरू

रामगढ़ : गांधी जयंती के दिन सरकार के ग्राम स्वराज से सुराज कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत दुलमी प्रखंड की जमीरा पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. इसमें रामगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री सरयू राय सहित स्थानीय सांसद, विधायक, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिलास्तरीय […]

रामगढ़ : गांधी जयंती के दिन सरकार के ग्राम स्वराज से सुराज कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत दुलमी प्रखंड की जमीरा पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. इसमें रामगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री सरयू राय सहित स्थानीय सांसद, विधायक, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे.
जिला के सभी पंचायत भवनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण होगा. गुरुनानक स्कूल के अॉडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा दिन के 12.30 बजे कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त राजेश्वर बी ने बताया कि जिला के छात्र- छात्राओं को अपनी इच्छानुसार तैयारी करने को लेकर जिला प्रशासन इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में कक्षा नौ से 11 तक के छात्र- छात्राएं शामिल हो सकते हैं.
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि गांधी जयंती के दिन रामगढ़ जिला केलोगों की समस्याओंके त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा माई रामगढ़ ऐप की शुरुआत की जायेगी. इस एेप में रामगढ़ जिला के संपूर्ण जानकारी के साथ- साथ शिकायत करने का भी अवसर होगा.
शिकायत करते ही शिकायतकर्ता को नंबर मिल जायेगा. संबंधित विभाग को भी उनकी शिकायत प्राप्त हो जायेगी. शिकायत के तीन दिन बीत जाने पर अगर कार्रवाई नहीं होती, है तो विभाग को अलर्ट भेजा जायेगा. पुन: सातवें दिन भी अलर्ट जारी किया जायेगा. 10 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगने की व्यवस्था का प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >