राजभाषा सप्ताह का समापन

बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे सीआइसी सेक्शन रेलखंड स्तरीय राजभाषा सप्ताह का समापन गुरुवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ. मुख्य अतिथि डीटीएम नवीन कुमार झा व विशिष्ट अतिथि एटीएम मो इकबाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत गाकर किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती पब्लिक स्कूल, […]

बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे सीआइसी सेक्शन रेलखंड स्तरीय राजभाषा सप्ताह का समापन गुरुवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ. मुख्य अतिथि डीटीएम नवीन कुमार झा व विशिष्ट अतिथि एटीएम मो इकबाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत गाकर किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना आदि के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. राजभाषा सप्ताह के दौरान बच्चों व अधिकारियों के बीच निबंध, भाषण, चित्रकला, टंकण, कविता पाठ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.
इसमें सफल प्रतिभागियों के बीच समापन समारोह के दौरान पुरस्कार का वितरण किया गया. अधिककारियों के बीच शब्दावली प्रतियागिता में अरविंद कुमार लाल को प्रथम, डॉ असीम कुमार को द्वितीय, रामचंद्र प्रसाद को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. रेलवे कर्मचारियों के शब्दावली प्रतियागिता में प्रथम राकेश रंजन सिंह, द्वितीय प्रसाद भेंगरा, तृतीय विवेक कुमार, निबंध में प्रथम डीपी यादव, द्वितीय हरेंद्र कुमार, तृतीय राकेश रंजन सिंह को पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >