रामगढ़ : भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय रामगढ़ द्वारा कांकेबार स्थित संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान व्यवसायिक जांच प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मुक्ति रानी सिंह थीं.
जबकि विशिष्ट अतिथि डीइओ कार्यालय के सीटू रजक थे. मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के झंडे को फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर मुक्ति रानी सिंह ने देश प्रेम की भावना व अनुशासन पर बल देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला के हर विद्यालय में स्काउट एंड गाइड का गठन होना चाहिए. इसके लिए वे आवश्यक निर्देश जारी करेंगी.
कार्यक्रम में बच्चों ने जेनरल पिरामिड, स्पेंसल पिरामिड बनाया तथा नृत्य, वंदे मातरम आदि गीत प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने रिजनल लेबल योगा फेस्ट का प्रमाण पत्र भी बच्चों के बीच वितरित किया. मौके पर विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रभा किंडो, स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त सूरज कुमार, सोनाश सिन्हा, स्काउट मास्टर सुनील महतो, गाइड कैप्टन अनस्तासिया टोप्पाे, विजय कुमार, विक्की सिंह, सिस्टर सरिता, सिस्टर रूतेला समेत सभी शिक्षक-शिक्षकाएं व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे.
