कुर्की जब्ती के लिए चिपकाया इश्तेहार

रजरप्पा . आइपीएल गोलीकांड को लेकर रजरप्पा पुलिस ने फरार आरोपियों के घर में डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया. जिसमें सिकनी गांव के मुख्य आरोपी राजीव जायसवाल के अलावे सीरु, उरबा व बयांग गांव के पंकज महतो, दिलदार अंसारी, बालेश्वर भगत, सिकंदर महतो के घरों में कुर्की जब्ती का इश्तेहार पुलिस ने चिपकाया. कहा गया […]

रजरप्पा . आइपीएल गोलीकांड को लेकर रजरप्पा पुलिस ने फरार आरोपियों के घर में डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया. जिसमें सिकनी गांव के मुख्य आरोपी राजीव जायसवाल के अलावे सीरु, उरबा व बयांग गांव के पंकज महतो, दिलदार अंसारी, बालेश्वर भगत, सिकंदर महतो के घरों में कुर्की जब्ती का इश्तेहार पुलिस ने चिपकाया. कहा गया है कि अगर तय तिथि के अनुसार आरोपी सरेंडर नहीं करते है, तो उनके घरों की कुर्की की जायेगी. इस अभियान में रजरप्पा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, एएसआई यू के शर्मा सदलबल शामिल थे.
राज्यपाल को दिया आवेदन: राजीव जायसवाल की मां अहिल्या देवी ने राज्यपाल को एक पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि आइपीएल फैक्टरी के खिलाफ मेरा पुत्र आंदोलन कर रहा था. लेकिन एक साजिश के तहत मेरे बेटे को रजरप्पा थाना प्रभारी मुन्ना सिंह व गोला थाना प्रभारी संजय कुमार आदि के द्वारा फंसाया जा रहा है. इस घटना में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हुई है. जिसे लेकर रजरप्पा थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया था. लेकिन डरा – धमका कर मामले का रफा दफा किया गया. पुलिस हमलोगों को डरा – धमका रही है. उन्होंने न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >