रजरप्पा मंदिर में ट्रक का ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे लोग

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. जिस कारण ट्रक मंदिर में बने केशरीकुंज के चहारदीवारी से जा टकराया. इस बीच कई लोग बाल – बाल बच गये. जानकारी के अनुसार अहले सुबह पटना से एक ट्रक में सवार होकर 50 से अधिक लोग पूजा – अर्चना के लिए मंदिर […]

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. जिस कारण ट्रक मंदिर में बने केशरीकुंज के चहारदीवारी से जा टकराया. इस बीच कई लोग बाल – बाल बच गये. जानकारी के अनुसार अहले सुबह पटना से एक ट्रक में सवार होकर 50 से अधिक लोग पूजा – अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. चालक ने लोगों को उतार कर ट्रक पीछे कर रहा था. इस बीच ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. जिस कारण केशरीकुंज गेस्ट हाउस का चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >