फौजी कार्रवाई की धमकी दी

घाटोटांड़ : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुती कमेटी (टीपीसी) ने गुरुवार की रात सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के कांटा घर पर धावा बोल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मार पीट करते हुए कई जगह पोस्टर साटा . जानकारी के मुताबिक नक्सली दो ग्रुप में बंट कर परियोजना में आये थे. तीन नक्सली रात दो बजे […]

घाटोटांड़ : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुती कमेटी (टीपीसी) ने गुरुवार की रात सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के कांटा घर पर धावा बोल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मार पीट करते हुए कई जगह पोस्टर साटा . जानकारी के मुताबिक नक्सली दो ग्रुप में बंट कर परियोजना में आये थे.

तीन नक्सली रात दो बजे परियोजना के कांटा घर पर आये तथा ड्यूटी पर तैनात कांटा बाबू लालदेव सिंह सहित अन्य के साथ मार पीट की. आउटसोर्सिंग कंपनी एएमआर के सुरक्षा प्रहरी व मुंशी रवि रजवार, संजय रजवार देवनंदन महतो को पोस्टर कंपनी के अधिकारियों के पास पहुंचाने को कहा. वहीं स्वयं कांटा घर व रेड्डी कंपनी के डंपरों सहित अन्य कई जगहों पर पोस्टर साट कर कांटा घर में तालाबंद कर चाभी लेकर चले गये. नक्सलियों के वापस जाने के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी . सुबह कांटा घर दूसरे चाभी से खोला गया तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा नक्सलियों द्वारा साटे गये पोस्टरों को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया. नक्सली कार्रवाई के बावजूद परियोजना का काम काज प्रभावित नहीं हुआ.

पोस्टर में सीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग रेड्डी कंपनी (एएमआर) सहित नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा गया है कि प्रबंधन व नेताओं के गठजोड़ से रैयत विस्थापित मजदूरों को शोषण किया जा रहा है. कहा गया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो टीपीसी फौजी कार्रवाई करेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >