पीडीएस दुकानदारों को दी गयी इपीओएस मशीन

रामगढ़ : प्रखंड सभागार रामगढ़ में दो दिवसीय इपीओएस मशीन संचालन को लेकर प्रशिक्षण का समापन हुआ. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, एमओ चितरपुर दिनेश सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी उदय शंकर मौजूद थे. मौके पर डीएसओ श्री कुमार ने कहा कि जिले में अगले माह से इपीओएस मशीन के माध्यम से लाभुकों को अनाज […]

रामगढ़ : प्रखंड सभागार रामगढ़ में दो दिवसीय इपीओएस मशीन संचालन को लेकर प्रशिक्षण का समापन हुआ. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, एमओ चितरपुर दिनेश सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी उदय शंकर मौजूद थे. मौके पर डीएसओ श्री कुमार ने कहा कि जिले में अगले माह से इपीओएस मशीन के माध्यम से लाभुकों को अनाज दिया जायेगा. मौके पर दुलमी, रामगढ़ व चितरपुर प्रखंड के जविप्र दुकानदारों को इपीओएस मशीन का वितरण किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक विशाल कुमार ने इपीओएस मशीन के संचालन के संबंध में पीडीएस दुकानदारों को विस्तार से जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >