रामगढ़ : कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में गुरुवार को झारखंड कुरमी महासभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश अध्यक्षा शांति महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि झारखंड कुरमी महासभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.
सम्मेलन में महिलाओं के विकास व अधिकार को लेकर चर्चा की जायेगी. मौके पर उपाध्यक्ष आशा महतो, लाजवंती देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी, आराधना देवी, विमला देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, अनुपा देवी, मिताली देवी, सुशीला देवी, बिंदू देवी, हेमंती देवी, सुलोचना देवी, सरोज देवी, संगीता देवी, सुदन देवी, नमीता देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थीं.
