आयकर अधिकारियों ने किया सेमिनार

भुरकुंडा : आयकर अधिकारियों ने राज नर्सिंग होम के प्रांगण में अघोषित आय से संबंधित सेमिनार किया. मौके पर आयकर अधिकारी वाल्टर खारवा, एसवी तिग्गा, आलोक श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक राजीव कुमार, रवि शंकर उपस्थित थे. अधिकारियों ने बताया कि आय घोषणा योजना एक जून 2016 से प्रभावी है. यह अवसर उन व्यक्तियों के लिए जो […]

भुरकुंडा : आयकर अधिकारियों ने राज नर्सिंग होम के प्रांगण में अघोषित आय से संबंधित सेमिनार किया. मौके पर आयकर अधिकारी वाल्टर खारवा, एसवी तिग्गा, आलोक श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक राजीव कुमार, रवि शंकर उपस्थित थे.
अधिकारियों ने बताया कि आय घोषणा योजना एक जून 2016 से प्रभावी है. यह अवसर उन व्यक्तियों के लिए जो इसके पूर्व अपने आय की घोषणा नहीं कर सके हैं अथवा उस पर कर का भुगतान नहीं किया है. बताया कि इस योजना के तहत व्यक्ति अपने अघोषित आय की घोषणा कर सकते हैं.
अघोषित आय की घोषणा पर कर अधिभार एवं शास्ति कर का भुगतान निर्धारण वर्ष 2017-18 से पूर्व अन्य निर्धारण वर्ष के लिए अघोषित आय अथवा संपत्ति कर योग्य होना चाहिए. बताया कि इस योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति अपने अघोषित आय की घोषणा करेगा, उसको अघोषित आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर का भुगतान करना होगा. वहीं उस कर पर 25 प्रतिशत की दर से अधिभार एवं उसके अतिरिक्त कर के ऊपर 25 प्रतिशत की दर से राशि भुगतान करने के लिए जिम्मेवारी होगी. इस तरह अघोषित आय पर कुल 45 प्रतिशत कर का भुगतान देय होगा. बताया गया कि अघोषित आय की घोषणा करने के लिए केंद्र ने इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 तक रखी है.
जबकि 30 नवंबर 2016 तक कर अधिभार व शास्ति का भुगतान करना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में आनेवाले व्यक्तियों की घोषित संपतिया धन कर से मुक्त होगी. आयकर अधिनियम के अंतर्गत किसी प्रकार संविक्षा जांच पड़ताल नहीं की जायेगी. सेमिनार में डॉ राजेंद्र महतो, राजेश्वर शर्मा, महेंद्र यादव, विक्रांत कुमार, सुरेश प्रसाद, अधिवक्ता नरेश कुमार पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >