एक सप्ताह से मोटर खराब, जलापूर्ति ठप

केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के खदान में लगा मोटर एक सप्ताह से खराब है. इसे लेकर परेज कॉलोनी, चौक व अजाद नगर में जलापूर्ति ठप हो गयी है. इससे लोगों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कॉलोनी के लोगों ने बताया की गत दिनों हुई बारिश के कारण […]

केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के खदान में लगा मोटर एक सप्ताह से खराब है. इसे लेकर परेज कॉलोनी, चौक व अजाद नगर में जलापूर्ति ठप हो गयी है. इससे लोगों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कॉलोनी के लोगों ने बताया की गत दिनों हुई बारिश के कारण खदान में लगा मोटर डूब गया. इससे वह खराब हो गया.
प्रबंधन की लापरवाही के कारण आज तक मोटर को ठीक नहीं कराया गया. लोगों ने बताया कि पीने व घरेलू कार्य के लिए परेज स्थित यूनाईटेड बैंक ऑफ इडिया के पास लगे डीप बोरिंग से पानी लाना पड़ रहा है. वहां काफी भीड़ लगी रहती है. लोग दो-तीन घंटे तक लाईन में लग कर पानी भरते हैं.
इससे कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों ने परियोजना के पीओ अनिरुद्ध सिंह से मोटर ठीक करा कर पूर्व की तरह पानी की सप्लाई की मांग की है. इस संबंध में जलापूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्लांट में खदान से पानी नहीं आ रहा है. इसके कारण क्वार्टर का सप्लाई का पानी बंद है. पानी आने के बाद पानी की सप्लाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >