केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोसी गांव के बोकारो नदी के पास जंगल में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को देख ग्रामीण भड़क गये. गुस्से में आकर युवक की जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे बंधक बना कर रात भर गांव के एक घर में रखा. घटना की जानकारी प्रेमी के परिजनों को दी. जानकारी के मुताबिक गोसी गांव निवासी एक परिवार का ससुराल सोनडीहा में है.
जहां वह अपनी बेटी को पढ़ने के लिए भेजा था. इस दौरान सोनडीहा पंचायत निवासी पूर्व मुखिया द्वारिक महतो का भतीजा ज्ञानरंजन महतो से उक्त छात्रा को प्यार हो गया़ इसकी जानकारी मिलने पर लड़की के परिजनों ने उसका नाम कटा कर केदला में नामांकन करा दिया. इसी बीच फोन से बात कर दोनों ने मिलने का समय मंगलवार की सुबह गोसी बस्ती स्थित बोकारो नदी के पास जंगल में रखा़ जहां ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. इस संबंध में पूर्व मुखिया द्वारिक महतो ने कहा कि लड़का बीए की पढ़ाई कर चुका है. इसकी खबर मिली है. भाई को गोसी भेजा हूं. दोनों पक्षों में सहमती बनी तो शादी करा दिया जायेगा. खबर लिखे जाने तक मामला पंचायत में चल रहा था.
