पतरातू में दो जगह चली गोली, दहशत

पतरातू : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती में हुए गोली कांड के बाद पतरातू में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीकांड को अंजाम दिया गया. पतरातू का गोली कांड सौंदा बस्ती गोली कांड के प्रतिक्रिया स्वरूप बताया जा रहा है. इसे पांडेय गिरोह ने अंजाम दिया है. बुधवार की सुबह पीटीपीएस हॉस्पीटल के समीप रोचाप […]

पतरातू : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती में हुए गोली कांड के बाद पतरातू में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीकांड को अंजाम दिया गया. पतरातू का गोली कांड सौंदा बस्ती गोली कांड के प्रतिक्रिया स्वरूप बताया जा रहा है. इसे पांडेय गिरोह ने अंजाम दिया है. बुधवार की सुबह पीटीपीएस हॉस्पीटल के समीप रोचाप गांव निवासी दिलावर हुसैन को निशाना बना कर अपराधियों ने तीन गोली चलायी. दिलावर सैलून में दाढ़ी बना रहा था. उसी वक्त उस पर यह हमला हुआ.
उसने एक घर में घुस कर किसी तरह अपनी जान बचायी. इस मामले में उसने तीन लोगों जयनगर के सुनील धोबी, पतरातू के राजू सिंह व सांकुल के विक्की सिंह सहित दो अन्य लोगों का नाम पुलिस को बताया है. उसका कहना है कि दाढ़ी बनाते वक्त सुनील ने उसे राम-सलाम किया. हाल-चाल पूछा. इसी दौरान वह पिस्टल निकाल रहा था. जिस पर नजर पड़ गयी और वह भाग खड़ा हुआ. भागने के क्रम में अपराधियों ने उसे टारगेट कर तीन गोली चलायी. लेकिन निशाना चूक गया. तब तक दिलावर एक घर में घुस गया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा व एक मैगजीन बरामद किया है. दिलावर को अपने संरक्षण में थाना लेकर पहुंची. दिलावर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
इसमें दिलावर ने बताया कि अपराधी पल्सर व पैशन मोटरसाइकिल से पांच की संख्या में थे, जो पतरातू थर्मल मोड़ निवासी हेमंत कुमार के यहां से एकजुट होकर आये थे. इससे पूर्व मंगलवार की रात को ही पतरातू बस्ती मसजिद के पास जयनगर निवासी मो शाहनवाज आलम को निशाना कर फायरिंग की गयी. वह किसी तरह गिरते-पड़ते अपनी जान बचा सका. गिरने के कारण उसके पैर में गंभीर चोट आयी है. रात को ही उसका इलाज प्रखंड चिकित्सालय में हुआ. इसकी प्राथमिकी भी उसने दर्ज करायी है.
इसमें उसने पतरातू बस्ती के गुलशन सिंह, जयनगर के संदीप ठाकुर, बाघा करमा के अमित व राजू सिंह को नामजद किया है. उसके अनुसार, उस पर गोली संदीप ठाकुर ने चलायी थी. पुलिस के अनुसार, उक्त दोनों गोली कांड को पांडेय गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया है. यह सौंदा बस्ती गोली कांड के प्रतिक्रिया में की गयी कार्रवाई है. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में लगी हुई है. हालांकि पुलिस जयनगर की इस घटना को फरजी मान रही है. उसका कहना है कि मौका-ए-वारदात से घटना का कोई सबूत नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >