वासु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न
पतरातू : प्रखंड के किरीगढ़ा अंबाटोला मैदान में वासु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने फुटबॉल को किक मार कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. फाइनल मैच आजाद र्स्पोटिंग क्लब रसदा व नवयुवक र्स्पोटिंग नेतुआ के बीच खेला गया. इसमें आजाद र्स्पोटिंग क्लब रसदा ने पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से जीत हासिल की.
श्री चौधरी द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुखिया गंगाधर महतो, सांकुल मुखिया शिवधन गंझू, ब्रजेश सिंह, संतोष सिंह, बादल सिंह, चितरंजन सिंह, राहुल सिंह, ज्वाला सिंह, उज्जवल सिंह, कृष्णा सिंह, राजन सिंह, रघु महतो व अन्य उपस्थित थे. रेफरी के रूप में बीएन राय, कुलदीप सिंह व भोला राम ने सहयोग किया.
