ज्योति मिशन योजना शुरू

रामगढ़ : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ज्योति मिशन योजना की शुरुआत बुधवार को रामगढ़ जिला में की गयी. स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रांची रोड स्थित रेलवे स्टेशन के समीप नया बिजली ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि ज्योति मिशन योजना 2016 के तहत जले व खराब […]

रामगढ़ : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ज्योति मिशन योजना की शुरुआत बुधवार को रामगढ़ जिला में की गयी. स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रांची रोड स्थित रेलवे स्टेशन के समीप नया बिजली ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि ज्योति मिशन योजना 2016 के तहत जले व खराब ट्रांसफारमर को बदलने की मुहिम शुरू की गयी.
सरकार ने निर्णय लिया है कि ट्रांसफारमर से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा. मौके पर छावनी परिषद वार्ड सदस्य बेबी प्रसाद, कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, अधिवक्ता ऋषि कुमार महतो, मदन मुरारी पांडेय, चंद्रशेखर प्रसाद, अमरीश महतो, दीनानाथ प्रसाद, डोमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >