करमा परियोजना में किये गये धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की
कुजू़ सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा लोकल सेल समिति सदस्य व दंगल मजदूरों ने बुधवार को बुढ़ाखाप स्थित तीलू महतो के होटल में बैठक की. अध्यक्षता गिरधारी महतो व संचालन भुनेश्वर महतो ने किया. बैठक में पांच सितंबर को दिये गये धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. कहा गया कि सेल में कुछ लोगों ने व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला रखा है. अब समिति के सदस्य व दंगल मजदूर जाग चुके हैं. उनकी यह मनमानी, दबंगई व भ्रष्टाचार नहीं चलेगी. लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से ट्रकों की बुकिंग का काम बंद है.
इसके बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है. अगर यही रवैया रहा तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा. बैठक में सुदर्शन महतो, राजनाथ महतो, हरिनारायण कुशवाहा, खागेश्वर महतो, सुबेदार महतो, लालधारी महतो, पुषण महतो, आनंद लाल मुंडा, मनोज महतो, रामप्रसाद यादव, रमेशचंद्र चौधरी, बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, संतोष महतो, गुप्तेश्वर महतो, संतोष प्रसाद, मुखलाल महतो, अघनु महतो, वृजलाल महतो के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
