सोलह शृंगार कर शिव से मांगा अमर सुहाग

रामगढ़ : रविवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज का उपवास रखा. तीज व्रत के क्रम में महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा. साथ ही पूजा-अर्चना कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. संध्या होने से पूर्व लगभग चार बजे से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में तीज पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था. मंदिरों […]

रामगढ़ : रविवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज का उपवास रखा. तीज व्रत के क्रम में महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा. साथ ही पूजा-अर्चना कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. संध्या होने से पूर्व लगभग चार बजे से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में तीज पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था.
मंदिरों में पुजारियों द्वारा हरितालिका तीज की कथा सुनायी गयी. देर संध्या तक मंदिरों में पूजन व कथा सुनने का सिलसिला जारी था. तीज की खरीदारी को रामगढ़ शहर के बाजार में भीड़ रही. फल, मिठाई, कपड़े, फूल आदि की दुकानों में भीड़ देखी गयी.
शहर के प्राचीन महावीर मंदिर, किला मंदिर, श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर, संकट मोचन मंदिर, थाना के निकट रामेश्वर धाम मंदिर, बाजार टांड़ स्थित शिव मंदिर, पारसोतिया मंदिर, गोरियारी बागी स्थित रत्नेश्वर शिव मंदिर, नेहरू रोड स्थित शंकर-शंभू शिवालय, बिजुलिया स्थित शिव हनुमान जलाराम मंदिर, गौशाला मंदिर, जारा टोला मंदिर आदि में देर संध्या तक महिलाओं की भीड़ तीज की कथा सुनने को लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >