अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

रामगढ़ : फोरलेन कांकेबार चौक पर साइकिल से कोयला लेकर आ रहे युवक के कारण बोंगावार सांडी निवासी बसंत मुंडा (30वर्ष, पिता कार्तिक मुंडा)अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा. इससे बसंत को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. बसंत अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल (जेएच02यू-9597) से कोरचे दुलमी स्थित बहन के घर से वापस बोंगावार आ रहा […]

रामगढ़ : फोरलेन कांकेबार चौक पर साइकिल से कोयला लेकर आ रहे युवक के कारण बोंगावार सांडी निवासी बसंत मुंडा (30वर्ष, पिता कार्तिक मुंडा)अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा. इससे बसंत को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. बसंत अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल (जेएच02यू-9597) से कोरचे दुलमी स्थित बहन के घर से वापस बोंगावार आ रहा था. घटना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग के वाहन से घायल युवक का सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >