मंत्री के निर्देश पर आजसू नेता रिम्स में घायलों से मिले

रामगढ़ : मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर मंगलवार को आजसू नेता धीरेन प्रसाद रिम्स जाकर गोला गोलीकांड के घायलों से मुलाकात की तथा चल रहे ईलाज की जानकारी ली. साथ ही घायलों के बेहतर ईलाज के लिए रिम्स के चिकित्सकों से बातचीत की. घायलों के ईलाज को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास […]

रामगढ़ : मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर मंगलवार को आजसू नेता धीरेन प्रसाद रिम्स जाकर गोला गोलीकांड के घायलों से मुलाकात की तथा चल रहे ईलाज की जानकारी ली.
साथ ही घायलों के बेहतर ईलाज के लिए रिम्स के चिकित्सकों से बातचीत की. घायलों के ईलाज को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने स्वयं रिम्स निदेशक से बातचीत की है तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिये हैं. आजसू नेता धीरेन प्रसाद ने घायल पिंटू महतो, सुभाष चंद्र महतो, गूजर महतो, सुमित मुंडा तथा जिरवा देवी व संबंधित अन्य लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उन्हें मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की ओर से सहयोग का भरोसा दिया. इस क्रम में आजसू नेता राकेश कुमार व ठाकुर दास महतो भी मौजूद थे. नेताओं द्वारा बताया गया कि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी वर्तमान में राज्य से बाहर हैं. लौटते ही वे गोली कांड के प्रभावितों से मिलेंगे तथा घटनास्थल का दौरा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >