बरकाकाना़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धवार रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों द्वारा नये पथ निर्माण का विरोध करने के मामले की जांच के लिए सोमवार को रामगढ़ एसपी डॉ एम तमिल वाणन पहुंचे.
उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे बरकाकाना के डिप्टी चीफ इंजीनियर एलएल मीना से पूरे मामले की जानकारी ली़ मीना ने बताया कि वर्तमान सड़क रेलवे प्लेटफॉर्म के बीचोबीच है. इसकी जगह पर बगल से ही पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली भी बनाया जा रहा है. बारिश के कारण जल जमाव हुआ है. इसके बाद संवेदक को ऊंचाई बढ़ाने को कहा गया है. सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो रहा है.
एसपी ने निर्माणाधीन स्थल पर विभिन्न गड्ढों में डेटोनेटर तार व बारूद से संबंधित जानकारी भी ली़ इस पर श्री मीना द्वारा एक्सपर्ट की मदद से पूरी जांच कराने की बात कही. एसपी ने जल्द ही पूरे निर्माण स्थल की जांच करने की बात कही. मौके पर डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, ओपी प्रभारी अजुर्न उरांव उपस्थित थे.
