संरक्षिका दिवस पर फैशन शो

पतरातू़ पीटीपीएस सीआइएसएफ इकाई बैरेक में संरक्षिका दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. विभिन्न राज्यों के लोक गीत, कविता, नृत्य आदि की प्रस्तुति की गयी. सीआइएसएफ जवान के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. महिलाओं द्वारा प्रस्तुत फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा. इस […]

पतरातू़ पीटीपीएस सीआइएसएफ इकाई बैरेक में संरक्षिका दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. विभिन्न राज्यों के लोक गीत, कविता, नृत्य आदि की प्रस्तुति की गयी. सीआइएसएफ जवान के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

महिलाओं द्वारा प्रस्तुत फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा. इस अवसर पर सामाजिक संरक्षक पर भी कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रमोद पाठक व उनके ग्रुप द्वारा कराटे का भी प्रदर्शन किया गया. मौके पर सहायक कमांडेंट ब्रजभूषण, अनिता भूषण, नमिता सिन्हा, बीके पटेल, इंस्पेक्टर प्रशांत, मुकुंद सिंह, एसआइ एनके सिन्हा समेत सशस्त्र बल के जवान व उनके परिवार के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >